नुक्कड़ सभा कर किसान सभा ने किया आह्वान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 31, 2026

नुक्कड़ सभा कर किसान सभा ने किया आह्वान

 

चन्दौली शहाबगंज क्षेत्र के भूसी गांव में उत्तर प्रदेश किसान सभा मंडल शहाबगंज के कार्यकर्ताओं ने किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक नुक्कड़ सभा कर बिजली को निजी हाथों में न देने ,300 यूनिट बिजली माफ करने और स्मार्ट मीटर को लगाना तत्काल बन्द करने की मांग की और नारेबाजी कर लोगों को 1जून को इन्हीं प्रकरणों और अन्य समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय चकिया स्थित (पावर हाउस) पर प्रदर्शन के दौरान आने की अपील की।इस मौके पर लालचंद सिंह ने कहा कि 15 दिन पहले आए आंधी तूफान में भूसी गांव का बिजली का तार भ्रष्ट हो गया जो आज तक नहीं बन सका, जिसके  कारण नलकूप चालू नहीं हो पाया और गर्मी की फसलें प्रभावित हो गई।इस सम्बन्ध में उन्होंने मांग किया कि सम्बन्धित अधिकारी तत्काल इस प्रकरण पर ध्यान दें और अविलंब नलकूप को चालू करायें यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान सभा बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होगी।इस दौरान मंडल मंत्री नन्दलाल राम,लाजजी मास्टर, महेश्वरी देवी सहित गांव के अन्य लोग मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad