गंगापुर हाकी अकादमी के खिलाड़ियों को खेलने के लिए हॉकी किट मिला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 31, 2026

गंगापुर हाकी अकादमी के खिलाड़ियों को खेलने के लिए हॉकी किट मिला

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।गंगापुर अकादमी के द्वारा आयोजित समर कैंप में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए हॉकी किट वितरित किया गया।लोकबंधु राज नारायण विधि महाविद्यालय के निदेशक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों को यह किट प्रदान किया।किट वितरण के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि यदि वे सभी लोग परिश्रम और लगन से खेले और लगातार अभ्यास करें अनुशासन के महत्व को समझें तो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में चयनित हो सकते हैं। इस दौरान प्रदीप सिंह अवधेश लाल, रोहित मोदनवाल, सहित तमाम हाकी के प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad