विश्व मजदूर दिवस पर मजदूरों ने अपने हक और अधिकार के लिए पंचायत में भरी हुंकार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 1, 2026

विश्व मजदूर दिवस पर मजदूरों ने अपने हक और अधिकार के लिए पंचायत में भरी हुंकार

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।विश्व मजदूर दिवस पर आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय के पास राजातालाब में शुक्रवार को संयोजक सुरेश राठौर की देखरेख में मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा अपने हक और अधिकार के लिए आयोजित मजदूर पंचायत में मजदूरों ने साल में दो सौ दिनों का काम,एक दिन की मजदूरी आठ सौ रुपये,सभी मजदूरों का स्वास्थ्य कार्ड बनाने,सभी का राशन कार्ड बनाने तथा 55 वर्ष से अधिक उम्र के सभी मजदूरों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग किया।पंचायत में बोलते हुए मनरेगा मजदूर यूनियन की अध्यक्ष आशा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सेलरी बिना किसी लाग लपेट के प्रत्येक माह उनके खाते में चला जाता है,जबकि दिन भर मेहनत करने के बाद भी हमलोगों को मजदूरी के लिए यहाँ वहां भटकना पड़ता है, ये मजदूरों के साथ अन्याय है।मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि हर तरह का निर्माण कार्य मजदूर करते है फिर भी मजदूर रोटी,कपड़ा,मकान की तलाश में दर दर भटकाने को बाध्य है। मजदूरों को अपने हक अधिकार की मांग के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाना पड़ेगा।पंचायत का संचालन प्रीति पटेल ने व अध्यक्षता मनरेगा मजदूर यूनियन की संयोजिका रेनू पटेल ने किया।मजदूर पंचायत में प्रमुख रूप से सपना, कविता, सुनैना, अनिता,पूजा, आशा, शीला, पार्वती, मीना, शकुंतला, सीता,चंदा,हीरामणी,विमला,निर्मला,राधिका,रेखा,राधा,मंशा,प्रमिला,धर्मा,समित्रा,कलावती,उर्मिला,बिंदु,सरोज,अनिल,ज्योति,नेहा आदि मजदूर एवं संगठन के लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad