माकपा और अखिल भारतीय किसान सभा ने ज्ञापन सौंप कर विद्युत सब स्टेशन पर किया धरना-प्रदर्शन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 1, 2026

माकपा और अखिल भारतीय किसान सभा ने ज्ञापन सौंप कर विद्युत सब स्टेशन पर किया धरना-प्रदर्शन

 

चकिया चंदौली भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत 1 जून को प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट से संबंधित अन्य जन समस्याओं को लेकर एकदिवासीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन के तहत विद्युत सब स्टेशन पर धरना दिया गया और संबंधित मांगों को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम उप जिलाधिकारी को  पत्र बनाकर सौंपा गया। मांगों में था कि उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में हालिया 10% वृद्धि वापस की जाए,बिजली कटौती बंद करके सरकार की घोषणा के अनुसार 24 घंटे बिजली दी जाए, दक्षिणांचल और पूर्वांचल विद्युत निगम का निजीकरण वापस कर निजीकरण की प्रक्रिया रद्द की जाए, बिजली संशोधन बिल 2025 केंद्र सरकार द्वारा वापस लिया जाए, सभी उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली एवं किसानों को ट्यूबवेल हेतु बिना शर्त मुक्त बिजली देने के चुनावी वादों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरा किया जाए, किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के लिए कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए, घरेलू और ट्यूबवेल कनेक्शन पर कनेक्शन चार्ज तमाम अधिभार आदि की वसूली बंद कर बिजली खपत के अलावा कोई अन्य चार्ज ना लिया जाए, लाइन, ट्रांसफार्मर, मीटर बिलिंग,कनेक्शन काटने व जोड़ने का चार्ज ना लिया जाए, बिजली उपभोक्ताओं से अवैध रूप से वसूले गए टैक्स का 31725 करोड़ रूपया बिजली विभाग पर जमा है उसे बिलों में समायोजित किया जाए, पिछले साल घरों में ट्यूबवेल कनेक्शन पर जबरदस्त बढ़ाए गए लोड वापस लिए जाए, बिजली के रेट ईंधन से जोड़ने, आयातित कोयला खरीदने की वैधता का फैसला वापस लिया जाए, दिन और रात के समय पीक आवर्स पर बिजली रेट अलग-अलग तय करने का आदेश वापस लिया जाए, बिजली विभाग में रिक्त पदों को भरा जाए एवं कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सभी कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति की जाए, संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए, बिजली विभाग में शांतिपूर्ण हड़ताल पर असंवैधानिक और जन विरोधी एस्मा को तत्काल वापस लिया जाए। वही अखिल भारतीय किसान सभा के द्वारा तहसील के भोकाबंधी में लगे दो गेट शिकारगंज माइनर और उचहरा माइनर के हेड पर स्थित दोनों गेट पूर्ण रूप से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं उसकी तत्काल मरम्मत कराने और खरौझा बंधी बिहार के ड्रेन से (करघी) पानी जाने हेतु जो मानक के अनुसार सिंचाई विभाग द्वारा गेट लगाया गया है उसे कुछ सामंत भू स्वामी कंक्रीट सीमेंट डालकर मानक के विपरीत दो फीट ऊंचा कर दिए हैं उसे तत्काल हटाया जाए तथा बेलावर बंधी में मानक के अनुसार पूर्व में लगे दो कुलावा जिससे रामशाला,उसरी, खोजापुर, शाहपुर आदि गांवों में खेतों की सिंचाई बंधी बनने के समय से होती रही, कुछ दबंग लोगों और राजनीतिक संरक्षण के चलते युक्त दोनों कुलावों को मानक के विपरीत ऊंचा कर दिया गया जिसे अति शीघ्र बंधी डिवीजन मय फोर्स मानक के अनुसार कराये। लोकल पानी बंधी की समस्याओं के लिए किसान सभा ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बंधी डिविजन के नाम मांग पत्र उप जिला अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर परमानंद मौर्य, राजेंद्र यादव, लालचंद सिंह एडवोकेट, लालमनी देवी,रामनिवास पांडे,भृगुनाथ विश्वकर्मा,स्वामीनाथ,नंदलाल, राम सुधार, बडेलाल, दिलीप कुमार, महानंद, चौथी पासवान सहित लगभग सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad