क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भब्य स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 31, 2026

क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भब्य स्वागत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। केसरीपुर रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को शाम को लगभग 5 बजे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी वाराणसी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर तथा राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ,एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मेयर अशोक तिवारी ,जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विजय राज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, डॉक्टर आजाद सिंह गौतम, राम प्रकाश दुबे, देवेंद्र सिंह, विधायक अवधेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल ने माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन कर हार्दिक बधाई दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर तथा राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर के राष्ट्र प्रथम और संगठन सर्वोपरि के मूल मंत्र के साथ हम एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भगवा ध्वज फहराने जा रहे हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह ,प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को निष्ठा ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा और 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए हम सब कृत संकल्पित हैं।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री द्वय ड़ा. जेपी दुबे व प्रवीण सिंह गौतम ने किया।अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से अखंड प्रताप सिंह, संजीव सिंह गौतम ,संजय सोनकर, केशव यादव, संदीप सिंह मिंटू, राजू प्रजापति अजय विश्वकर्मा विनोद रस्तोगी अरविंद मिश्रा अरविंद पटेल अश्वनी पांडेय, जगदीश जायसवाल, कुंवर सिद्धार्थ मौर्य, उषा राज, मनीष कालरा, रमेश सत्या, पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, अनिल कनौजिया, जयप्रकाश गुप्ता, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, इत्यादि पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad