चन्दौली नौगढ़ ग्राम्या संस्थान के लालतापुर स्थित केन्द्र पर वाराणसी रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आईपीएस वैभव कृष्णा, पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार रावत, वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष नौगढ़ प्रमोद कुमार यादव, थानाध्यक्ष चकरघट्टा संतोष कुमार सिंह, समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि बसौली पंचायत के जयप्रकाश यादव उर्फ़ शेरु यादव, पूर्व प्रधान नन्दू राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमदहाँ रामजनम, चन्दन, पन्नालाल, रामचंदर, संगीता, खैरुन, अजमेरी आदि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।संस्थान की निदेशक बिन्दु सिंह ने पुष्प
गुच्छ व अंगवस्त्रम देकर पुलिस उप महानिरीक्षक का स्वागत किया और ग्राम्या संस्थान की अब तक की उपलब्धियों को उनके सामने रखा।उप महानिरीक्षक ने अपने सम्बोधन में किशोरियों से पूछा कि आप क्या बनना चाहती हो तो किशोरियों ने अपना लक्ष्य बताया। उन्होंने बच्चों को हमेशा बड़ा लक्ष्य लेकर चलने की बात कही। उन्होंने समर कैम्प में किशोरियों द्वारा निर्मित समानों के स्टाल को देखा और उसकी मार्केटिंग के लिए आश्वासन भी दिया कि हम वाराणसी में इसकी मार्केटिंग करवाएंगे।उन्होंने कोचिंग के बच्चों को हाई स्कूल व इंटर की महत्वपूर्ण विषयों की 80-80 सेट किताबें देने की बात कही। जिससे वे आगे की पढ़ाई करके अपने लक्ष्य को पूरा कर सकें।हाई स्कूल में उत्कृष्ट नम्बर लाने वाली लड़कियों में सुहानी, निधि व खुशी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किये।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment