दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एनसीडीसी निदेशक ने बताए एफपीओ सफलता के सूत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 16, 2026

दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, एनसीडीसी निदेशक ने बताए एफपीओ सफलता के सूत्र

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।कृषक उत्पादक संगठन टिकरी परिसर में रविवार को दो दिवसीय एफपीओ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संरक्षक अनिल सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश के 8 जिलों से आए 28 एफपीओ के निदेशक, सीईओ व अधिकारियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण में एफपीओ के संवर्धन, प्रोजेक्ट विस्तार, गो संवर्धन, वैल्यू एडिशन और लेखा-जोखा में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार ने बताया कि सरकार व एनसीडीसी की मदद से एफपीओ संचालित कर किसानों का जीवन स्तर कैसे ऊंचा उठाया जा सकता है।एफपीओ निदेशक ई. अमित सिंह ने किसानों को एफपीओ से जोड़कर उनके उत्पादों के संरक्षण व लाभ पहुंचाने की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयास से ही किसानों को उचित मूल्य मिल सकता है।एफपीओ संरक्षक ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। विशेष रूप से 50 एफपीओ के सीबीबीओ संजय सिंह के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में एनसीडीसी के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष शुक्ला, संरक्षक राम कुमार राय, मनोज कुमार, आरडी सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव समेत कई निदेशक मौजूद रहे। सभी ने कृषक उत्पादक संगठन टिकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad