टीबी जांच को एक्स-रे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 17, 2026

टीबी जांच को एक्स-रे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहन सराय स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा एक दिवसीय एक्स-रे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। दूसरे चरण के पहले दिन शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। उज्ज्वल किरण जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने एक्स-रे कराकर शिविर का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य विभाग व पिरामल फाउंडेशन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, जांच व निःशुल्क उपचार की जानकारी दी। अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लगातार खांसी, बुखार, कमजोरी व वजन घटने पर तुरंत जांच कराएं। समय पर दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है। पिरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम लीडर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में ब्लॉक के 12 उच्च जोखिम केंद्रों पर शिविर लगेंगे। इसके बाद सभी उच्च जोखिम क्षेत्रों में कैंप चलेंगे। कार्यक्रम में बीपीएम वृजमोहन, एएनएम विजय लक्ष्मी, सीएचओ वनशिका मौर्या, आशा कार्यकर्ता आशा देवी, चन्दा देवी, स्पूटम ट्रांसपोर्टर जैनम, प्रोग्राम फेलो पायल, सेजल, स्वयंसेवक गुडू समेत कई लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad