कांस्य पदक जीतने वाली बेटी को भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 17, 2026

कांस्य पदक जीतने वाली बेटी को भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।रोहनिया विधानसभा के मथुरापुर भरथरा गांव निवासी काशी की बेटी प्रीति पटेल 11 जून से 15 जून तक तजाकिस्तान देश के दुशांबे में कुराश प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में हुई कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीती थी।प्रीति काशी के संजोई अखाड़े में अभ्यास करती है।प्रीति के घर बुधवार की दोपहर में भाजपा वाराणसी के जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल पहुंचकर कांस्य पदक जीतने वाली काशी की बेटी प्रीति को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो और सहयोग राशि देकर सम्मानित किया।जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने कहा की तजाकिस्तान में जाकर काशी के बेटी ने जीत दर्ज कर गांव समाज के साथ-साथ काशी का भी नाम रोशन किया है मेरा आशीर्वाद हमेशा बिटिया के साथ है।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', ओमप्रकाश पटेल, अमित पटेल 'रिंकू, शिवशंकर पटेल, डॉ. राजेश पटेल, राहुल कुमार, चंदन सिंह पटेल, श्रीराम गुप्ता, अजय पटेल, रमेश विश्वकर्मा, अमित सिंह 'पीयूष' समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad