डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि को "जन स्वाभिमान दिवस" के रूप में मनाने हेतु तैयारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 10, 2026

डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि को "जन स्वाभिमान दिवस" के रूप में मनाने हेतु तैयारी

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय कनेरी मोहनसराय पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने आयोजित विधानसभा की बैठक में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 12 जुलाई को यशकायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लखनऊ चलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ जाने के लिए कैंट स्टेशन से ट्रेन की पांच बोगियों की बुकिंग अब तक कर दी गई है।बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।बैठक में विधानसभा प्रभारी मेघनाथ पटेल, राष्ट्रीय सचिव व विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल,जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा,आदर्श पटेल, प्रेम पटेल, दिनेश पटेल, चंद्रशेखर पटेल, डॉ सुनीता पटेल, दिग्विजय यादव, विनोद पटेल, श्यामबली पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad