राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा व दयाशंकर मिश्र दयालू ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का किया भव्य शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 15, 2026

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा व दयाशंकर मिश्र दयालू ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का किया भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में सोमवार को नमो घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष योग सप्ताह की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हंसराज विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नितेश श्रीवास्तव, एसडीएम पवन कुमार सिंह, बीएसए संजय यादव, विनोद यादव ‘गप्पू’ तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार मौर्य एवं आरती सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने आयुष मंत्रालय के निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया।अपने संबोधन में डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और हंसराज विश्वकर्मा ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है और आज पूरे विश्व में भारत को योग गुरु के रूप में सम्मान प्राप्त है। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का केसरिया साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad