रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।आराजी लाइन ब्लाक मुख्यालय परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला सकुशल संपन्न हुआ। इस शिविर में केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिविर में उन लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया गया जो अब तक किसी योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए थे, ताकि भविष्य में उन्हें योजना का लाभ मिल सके।जन कल्याण शिविर में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति, श्रम, कृषि, पशुपालन विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों ने स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी ने सभी सहयोगी विभागों का आभार प्रकट करते हुए जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का समापन किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी ली और पंजीकरण कराया।

No comments:
Post a Comment