चौपाल में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,मौके पर किया निस्तारण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 10, 2026

चौपाल में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,मौके पर किया निस्तारण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के अयोध्यापुर सिरसा प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार को शासन द्वारा निर्धारित ग्राम चौपाल के क्रम में पूर्व कैंप लगाया गया। कैंप में पशुपालन, कृषि, समाज कल्याण, खाद्य सुरक्षा, ग्राम विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्योग, उद्यान, श्रम सहित सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए।संबंधित विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत अयोध्यापुर के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही निस्तारण का प्रयास किया। जो समस्याएं मौके पर हल नहीं हो सकीं, उनकी जांच कराकर अगली चौपाल से पहले निस्तारण का आश्वासन दिया गया।कैंप में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी वाराणसी व उपायुक्त श्रम रोजगार वाराणसी जिला स्तरीय अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही खंड विकास अधिकारी अपनी टीम के सहायक विकास अधिकारियों व सचिवों के साथ मौजूद रहकर लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान कराते रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad