फोटो सांकेतिक
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के बैरवन छोटापुरा गांव के सामने हाईवे रेलवे ओवर ब्रिज के पास बुधवार की भोर में रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सुबह 5 बजे घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहनसराय चौकी इंचार्ज अमीर बहादुर सिंह ने मृतक के क्षत-विक्षत शव को अपने कब्जे में लिया।चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार लोहता थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी लालचंद विश्वकर्मा के पुत्र राजेश कुमार विश्वकर्मा के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस द्वारा उक्त घटना के बारे में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया।

No comments:
Post a Comment