रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कपरफोरवाँ गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य कॉमरेड मेहीं लाल पटेल 76 वर्ष की शोकसभा में कई जिलों से आये राजनीतिक दलों, किसान व सामाजिक संगठनों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कॉमरेड मेहीं लाल का जन्म कपरफोरवाँ के किसान परिवार में हुआ था। पिता रामलाल पटेल, माता जितना देवी के पुत्रों में चार भाइयों में सबसे बड़े मेहीं लाल ने खेती के भरोसे पूरे परिवार को पढ़ाया-लिखाया। दो भाई सरकारी नौकरी में गए। बाद में वे किसान सभा से जुड़े और जीवनभर किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।
वक्ताओं ने तेलंगाना किसान विद्रोह 1946-51, वाराणसी में हाइटेक सिटी विरोध, पिण्डरा क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन और वन अधिकार, RTI, मनरेगा, भूमि अधिग्रहण 2013, खाद्य सुरक्षा जैसे कानून बनवाने में किसान सभा की भूमिका को याद किया गया।सभा में किसान सभा को मजबूत कर आंदोलन तेज करने और मृत्यु भोज बहिष्कार का आह्वान किया गया। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश किसान सभा वाराणसी जिला मंत्री श्यामलाल सिंह ने किया और संचालन जिलाध्यक्ष राम जी सिंह ने किया। सभा के अंत में उनके स्मृति में फलदार एवं छायादार पौधा रोपण किया गया।

No comments:
Post a Comment