सोते समय जहरीले सर्प के डसने से 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 25, 2026

सोते समय जहरीले सर्प के डसने से 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। बसंतपट्टी गांव के राजभर बस्ती में शनिवार की भोर में चौकी पर सोते समय रविंद्र राजभर के 3 वर्षीय पुत्र आयुष नामक मासूम बच्चे को जहरीले सर्प के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पिता रविंद्र राजभर तथा माता उषा के साथ चौकी पर सोया हुआ 3 वर्षीय बच्चा आयुष अचानक लगभग 3 बजे भोर में रोने लगा, देखते ही देखते आयुष के मुंह से झाग निकलने लगा और बेहोश हो गया। तब परिवार वालों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को किसी जहरीले जंतु के डसने की आशंका जतायी। बेहोशी हालत में उक्त बच्चे को इलाज के लिए लोहता क्षेत्र के सीटकहवा बाबा मंदिर के पास क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर इलाज करने से इनकार कर दिया। उसके उपरांत परिवार वालों ने गाजीपुर जिले के अमवा की सती माई पहुंच कर झाड़ फूंक कराया लेकिन बच्चा बच न सका और अंत में बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने बेटावर घाट पर पहुंच कर केला के तने में उक्त बच्चे के शव को बांधकर गंगा में बहा दिआ। घर वापस लौटने पर परिवार वालों ने जहां पर बच्चा सोया था उक्त मकान के दीवाल में बिल देखकर आशंका बस उक्त दीवाल को तोड़कर गिराया, जिसमें जहरीला कोबरा सर्प मिला जिसे आक्रोशित परिजनों ने उसे कुचकर मार डाला।रविंद्र राजभर के तीन बेटों में मृतक आयुष दूसरे नंबर का पुत्र था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad