मकान के छत से गिरकर किराएदार मजदूर की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 25, 2026

मकान के छत से गिरकर किराएदार मजदूर की हुई मौत

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। केसरीपुर में दरोगा नामक व्यक्ति के मकान में सपरिवार किराए पर रहने वाले बलिया सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय विनय कुमार नामक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मकान के बाउंड्री के अंदर शव मिला। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा। मृतक की पत्नी मनुजा देवी ने बताया कि मृतक विनय नशे का आदी था शायद वो रात में शराब के नशे में छत पर पीछे पेशाब करने के लिए गए होंगे। नशे की हालत में छत से नीचे गिर गए होंगे जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी का काम करते थे जिसको दो लड़कियां व दो लड़के हैं।घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad