रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।मानसरोवर कॉलोनी, अमरा खैराचक स्थित इंस्पायर यू एकेडमी कोचिंग में बुधवार को निदेशक सरिता पटेल की देखरेख में आयोजित अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 2025-26 बैच के कक्षा 6 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा छात्रों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।राज्य मंत्री ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है।अभिभावकों से उन्होंने अपील की कि "भले ही भूखे पेट रहना पड़े, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें, क्योंकि शिक्षा ही भाग्य की जननी है।"डायरेक्टर सरिता पटेल ने आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश पटेल ने प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य रूप से सुधीर वर्मा ,बिहारी लाल पटेल, बाबू विश्वकर्मा, डॉ गुंजन, अजीत कुमार, अजय पटेल ,नीरज, महेश ,शुभम ,रजनी, वर्षा,उत्सव अंजलि, अवनीश, देवांश, राहुल,गौरव सहित समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment