कलेक्ट्रेट परिसर में आधुनिक निबंधन कार्यालय भवन का उद्घाटन, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने दी सौगात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 8, 2026

कलेक्ट्रेट परिसर में आधुनिक निबंधन कार्यालय भवन का उद्घाटन, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने दी सौगात

नए सर्वसुविधायुक्त भवन से आम जनता को मिलेगी रजिस्ट्री व स्टाम्प कार्यों में बड़ी राहत

चन्दौली उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं निबंधन विभाग द्वारा चन्दौली वासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित 'कार्यालय उप निबंधक सदर व सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय भवन' का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर नए कार्यालय भवन का विधिवत पूजन के साथ उद्घाटन/भव्य लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कुल ₹355.76 लाख(3 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपये) की लागत से कराया गया है।इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया है। मंत्री जी ने कहा नए भवन के शुरू होने से अब आम जनता को रजिस्ट्री, स्टाम्प और निबंधन से जुड़े कार्यों के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व गति आएगी।

लोकार्पण समारोह के दौरान मंत्री रवीन्द्र जायसवाल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं (वकीलों) और डीड राइटर्स को विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा अधिवक्ता समाज और विभाग के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। नए और आधुनिक भवन की यह सुविधा जितनी आम जनता के लिए है, उतनी ही हमारे वकील भाइयों के लिए भी है। पुराने परिसरों में वकीलों और वादकारियों को बैठने व काम करने में जो असुविधा होती थी, उसे अब दूर कर दिया गया है। डिजिटल होते इस दौर में पारदर्शी व्यवस्था को लागू करने में वकीलों का सहयोग अत्यंत सराहनीय है। सरकार वकीलों के कल्याण और उनके कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

​भवन के लोकार्पण के उपरांत मंत्री जी ने कलेक्ट्रेट परिसर में आम का पौधरोपण किया। पौधा लगाने के बाद उन्होंने उसे सींचा और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उपस्थित लोगों से कहा विकास की इस नई इमारत के साथ-साथ हमें अपनी धरती को भी हरा-भरा रखना है। यह आम का पौधा सिर्फ एक वृक्ष नहीं, बल्कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन और हरियाली का एक बड़ा संकेत है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad