रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को एबीवीपी वाराणसी जिला द्वारा दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी की उपस्थिति में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता और रोहनिया स्थित स्वामी श्रद्धानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक विषयों पर अपनी कला प्रस्तुत किया। विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास और छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और छात्र शक्ति को सही दिशा देने वाला एक परिवार है।विभाग संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि दुनिया भर के छात्र संगठन केवल अधिकारों की बात करते हैं, वहीं विद्यार्थी परिषद दुनिया का एकमात्र ऐसा संगठन है जो अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की बात करता है।कार्यक्रम में जिला प्रमुख गौरव सिंह बिसेन, रजनीश तिवारी, शिवम पांडे, प्रियांशु सिंह, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment