अंतरराष्ट्रीय कुराश में कांस्य जीतने वाली प्रीति पटेल को ब्लॉक प्रमुख ने किया सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 11, 2026

अंतरराष्ट्रीय कुराश में कांस्य जीतने वाली प्रीति पटेल को ब्लॉक प्रमुख ने किया सम्मानित

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को तजाकिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी प्रीति पटेल का भव्य सम्मान किया गया।ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल और अपना दल एस के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने प्रीति को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने कहा कि मथुरापुर भरथरा गांव निवासी प्रीति पटेल ने 11 से 15 जून तक दुशांबे में हुई एशियन कुराश चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर पूरे आराजी लाइन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। प्रीति संजोई अखाड़े में अभ्यास करती हैं।डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि काशी की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीत दर्ज कर गांव, समाज और जिले का नाम ऊंचा किया है। प्रीति पटेल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सिंह पटेल के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कोच अजीत पाल, हरिशंकर प्रजापति, राजेश सिंह, चंद्रमा विश्वकर्मा, अजय पटेल, राजेश पटेल, बंटी पटेल, राहुल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad