रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम पंचायत बसंतपट्टी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगा बोर पिछले लगभग तीन सप्ताह से खराब चल रहा है। बोर से स्वच्छ पानी की जगह बालू और गिट्टी युक्त गंदा पानी आ रहा है, जिससे पूरे गांव में पेयजल का संकट गहरा गया है।ग्राम प्रधान प्रशासक श्यामलाल चौहान ने बताया कि बोर के भ्रष्ट हो जाने के कारण उसमें से गंदा पानी, बालू और गिट्टी निकल रही है। यह पानी बिल्कुल पीने योग्य नहीं है। पानी न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो गांव में पेयजल का घोर संकट उत्पन्न हो जाएगा और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।ग्राम प्रशासक ने प्रशासन और जल जीवन मिशन के अधिकारियों से मांग की है कि बोर की तत्काल जांच कर मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को सुचारू रूप से स्वच्छ एवं साफ पेयजल उपलब्ध हो सके।

No comments:
Post a Comment