बरेका में अंतर-रेलवे कुश्ती के दूसरे दिन दांव-पेंच का रोमांच, 65, 86 व 125 किग्रा फ्रीस्टाइल में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 30, 2026

बरेका में अंतर-रेलवे कुश्ती के दूसरे दिन दांव-पेंच का रोमांच, 65, 86 व 125 किग्रा फ्रीस्टाइल में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कुश्ती केंद्र में चल रही 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन अखाड़े में दांव-पेंच, शक्ति और तकनीक का जबरदस्त संगम देखने को मिला। फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा में वेस्टर्न रेलवे के अजय, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के नीरज, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के उदित तथा मेजबान बरेका के दीपांशु ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 86 किग्रा फ्रीस्टाइल में रेलवे कोच फैक्ट्री के संजीव, बरेका के सचिन गिरी, वेस्टर्न रेलवे के परमीत तथा नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के सचिन ने अंतिम चार में जगह बनाई। 125 किग्रा फ्रीस्टाइल में नॉर्दर्न रेलवे के अनिरुद्ध, सेंट्रल रेलवे के महेंद्र गाई, वेस्टर्न रेलवे के अमन राठी तथा नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जोंटी कुमार ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। ग्रीको-रोमन वर्ग में 60 किग्रा में पूर्वोत्तर रेलवे के मनीष तथा नॉर्दर्न रेलवे के सूरज, 67 किग्रा में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के विकास, वेस्टर्न रेलवे के सचिन, सेंट्रल रेलवे के विक्रम कुर्द तथा अनिल, 77 किग्रा में मेजबान बरेका के सागर ठाकरान, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अमित, नॉर्दर्न रेलवे के विकास तथा वेस्टर्न रेलवे के सचिन और 97 किग्रा में पूर्वोत्तर रेलवे के वीरेश कुंडू, वेस्टर्न रेलवे के नितेश कुमार, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के रवि तथा सेंट्रल रेलवे के विनोद गोरे ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में राजीव तोमर, संदीप यादव, पप्पू यादव एवं कृपा शंकर बिश्नोई जैसे नामी पहलवानों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र बनी रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad