महिला महाविद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन, बीएससी की सनोवर बानो ने मारी बाजी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 12, 2026

महिला महाविद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन, बीएससी की सनोवर बानो ने मारी बाजी

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मिर्जामुराद।गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सनोवर बानो ने प्रथम, बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सानिया कन्नौजिया ने द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष की ही छात्रा साक्षी विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है। महाविद्यालय का उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। सभी प्रतिभागी छात्राएं बधाई की पात्र हैं।बाद में प्रबंधक द्वारा विजेता छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान सचिव योगेश सिंह, प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', डॉ. अंजना सिंह, डॉ. विजय सिंह, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, अंजली जायसवाल, संजू गुप्ता, अमृता सिंह, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा समेत अन्य प्रवक्तागण व छात्राएं उपस्थित रहीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad