रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी की प्री-प्राइमरी शाखा में शुक्रवार को ‘अभ्युदय’ वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘भारत भाग्य विधाता’ रही, जिसे संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों से जोड़ा गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत, शंखनाद और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय के चीफ लर्नर व डायरेक्टर सिद्धार्थ राजगढ़िया ने कहा कि बच्चों को खुशी और आनंद के साथ सीखना चाहिए और शैक्षणिक सीमाओं से आगे बढ़कर नई चीजों का अन्वेषण करना चाहिए। समारोह के मुख्य अतिथि पर्यावरण एवं सतत विकास संकाय, बीएचयू के निदेशक प्रो. अखिलेश सिंह रघुवंशी को प्रो. वीसी गौतम राजगढ़िया ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी को प्रतिदिन सतत विकास लक्ष्यों को जीवन में अपनाकर धरती की रक्षा करनी चाहिए। हमारे नन्हे विद्यार्थी पहले से ही जागरूक हैं और सिद्ध कर रहे हैं कि नन्हे हाथ भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। इसके पश्चात शैक्षणिक प्रमुख द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण नृत्य-नाटिका रही, जिसमें नन्हे कलाकारों ने सुरक्षित बचपन से जिम्मेदार राष्ट्र एवं प्रकृति के संरक्षक बनने की यात्रा को जीवंत किया। नन्हे संचालकों ने पूरे कार्यक्रम का संचालन आत्मविश्वास के साथ किया। कार्यक्रम का समापन शाखा समन्वयिका अंजलि सिंघानिया के धन्यवाद ज्ञापन, प्रमाण-पत्र वितरण एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या लर्नर-इंचार्ज मुनमुन सेनगुप्ता, शैक्षणिक प्रमुख रोली मानखण्ड सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment