रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सोमवार को डॉ. आर. ड्रीम पैलेस रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में सोनभद्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रतिभाओं का सम्मान करना प्रेरणादायी पहल है। ऐसे आयोजन युवाओं और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रतिभाशाली युवा ही देश के भविष्य हैं, उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री अजीत रावत, वरिष्ठ नेता शीतला प्रसाद आचार्य सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment