रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी चयन एवं पात्रों के संतृप्तिकरण कार्यक्रम के क्रम में लगाए गए पांच दिवसीय बहुउद्देशीय जनकल्याण सेवा शिविर के तीसरे दिन रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने दीप प्रज्वलित कर गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। सभी युवाओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, यह मानवता की सच्ची सेवा है। शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए किसानों, दिव्यांगजनों, श्रमिकों एवं मातृशक्ति से संवाद कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

No comments:
Post a Comment