6 सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 22, 2026

6 सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन

 

रिपोर्ट -राजेश यादव 

चन्दौली शहाबगंज विकास खंड की बी सी सखियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपी।उनका कहना था कि कार्यरत बी सी सखियों को विगत 6 वर्षों से शासन द्वारा बी सी सखियों के हित में जारी शासनादेश अभी धरातल पर नहीं उतर पाया। परिणाम स्वरूप बी सी सखियां स्वतंत्रता पूर्वक अपनी जीविका नहीं चला पा रही हैं।बी सी सी सखियों का कहना एवं मांगें यह है कि -------

1 बी  सी सखियों को ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में बैठने की समुचित व्यवस्था कराई जाए।

2 बी सी सखियों को बैंकों द्वारा ऑथराइज्ड आईडी कार्ड प्रदान किया जाए।

3 बी सी सखियों को राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़कर आईडी प्रदान की जाए जिससे अपना कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ कर सकें।

4 बी सी सखियों को सरकार द्वारा₹4000 प्रतिमाह मानदेय का वादा पूरा किया जाए तथा समस्त अवशेष राशि भुगतान किया जाए।

5 मनरेगा का भुगतान ट्रांजैक्शन बी सी सखी से ही कराया जाए।

6 खराब पड़ी पुराना डिवाइस वापस करके लैपटॉप की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान मंजू देवी, रीता देवी, सोनी, कुमारी मंजू,वंदना जायसवाल, सुनीता, सोनी देवी,कुमारी सुनीता, पूनम, सुनीता देवी आशा, मन्जू, संगीता सहित अनेक बी सी सी सखियां मौजूद रहीं। ज्ञापन के कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रीता देवी तथा संचालन गीता यादव ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad