बरेका में भव्यता एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 20, 2026

बरेका में भव्यता एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व

 

 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में विजयादशमी पर्व 20 अक्टूबर 2026 को पारंपरिक उल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। बरेका खेलकूद स्टेडियम में भव्य रामलीला मंचन एवं रावण, कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतले दहन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं भगवान लक्ष्मण की आरती के साथ किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय और सत्य व धर्म की स्थापना के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। एस. डी. सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत रूपक रामलीला में राम वनगमन, सीता हरण, लंका दहन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण एवं मेघनाद वध तथा राम-रावण युद्ध का 

भावपूर्ण मंचन किया गया। तत्पश्चात आकर्षक आतिशबाजी के बीच 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण एवं 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया, जिससे पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, विजयादशमी समिति के अध्यक्ष राम जन्म चौबे, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, महामंत्री अनूप सिंह वत्स सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद सदस्य नवीन कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिंह एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad