वाराणसी जोन कार्यालय वाराणसी में सरदार वल्लभभाई पटेल के 151 वीं जयंती के अवसर पर ''राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ'' का आयोजन किया गया । इस अवसर पर ADG ZONE VNS नवीन अरोरा द्वारा स्वयं शपथ लेने के साथ-साथ जोन कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के शिल्पकार की जयंती के अवसर पर शपथ दिलाई गई ।
राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ -
"मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करुँगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा । मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं ।''
ADG द्वारा अपने संक्षिप्त उद्बोधन में राष्ट्र प्रथम की भावना रखने वाले लौह पुरुष के आदर्शों को अपने जीवन में चरितार्थ करने हेतु सभी पुलिसजनों को प्रेरित किया गया ।

No comments:
Post a Comment