शोकसभा का आयोजन कर मृत्यु भोज बंद करने का लिया संकल्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 26, 2026

शोकसभा का आयोजन कर मृत्यु भोज बंद करने का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। आराजी लाइन विकासखंड के कनेरी ग्रामसभा में स्वर्गीय दयाराम पटेल  की पत्नी राजकल्ली देवी के स्मृति शेष पर सोमवार को तेरहवीं भोज का बहिष्कार कर शोकसभा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान संजीव कुमार कश्यप की उपस्थिति में परिजनों द्वारा शांति के लिए हवन पूजन किया और ग्रामीणों ने स्वर्गीय राजकल्ली के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजीव कुमार कश्यप ने कहा कि तेरहवीं के नाम पर मृत्यु भोज एक सामाजिक कुरीति है, जो दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालती है। कर्ज लेकर दिखावे के लिए भोज कराने से गरीब परिवार और टूट जाता है, इसलिए इस प्रथा को बंद होना चाहिए। उन्होंने सादे तरीके से श्रद्धांजलि देने की अपील की। उपस्थित ग्रामीणों ने भी मृत्यु भोज के बहिष्कार और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान श्यामलाल चौहान, धीरज पटेल, शिव शंकर पटेल, हरिनाथ वर्मा, दूधनाथ पटेल,श्रीनाथ वर्मा, कैलाश पटेल, सहित कई लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad