शरद पूर्णिमा पर रामचरितमानस अखंड पाठ एवं विशाल भंडारा का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर रामचरितमानस अखंड पाठ एवं विशाल भंडारा का आयोजन

 
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।शरद पूर्णिमा के अवसर पर बघेड़ घमहापुर गंगापुर स्थित राम जानकी मंदिर पर मुख्य ट्रस्टी राजेश जैन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस अखंड पाठ एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजक मुख्य ट्रस्टी राजेश जैन ने बताया कि श्री राम जानकी मंदिर पर विगत कई वर्षों से लगातार रामचरितमानस पाठ एवं विशाल भंडारा का आयोजन होता चला आ रहा है जिसमें क्षेत्र के अलावा दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु गण भाग लेते हुए प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस विशाल भंडारा में सुबह से लेकर रात तक क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ लगी रही। आयोजक राजेश जैन ने भंडारे में पधारे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आयोजन आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामचरितमानस पाठ से पूरे क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर वर्ष और भी विशाल होता जा रहा है और आगे भी इसी तरह धर्म कार्य जारी रहेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, जितेंद्र चौबे, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष सेठ,थाना प्रभारी राजू सिंह, प्रेम शंकर पाठक,श्रीनाथ पटेल सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के लोगों ने श्री राम जानकी जी का दर्शन पूजन के साथ प्रसाद ग्रहण किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad