सर्प दंश से महिला की गई जान! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 20, 2026

सर्प दंश से महिला की गई जान!

चकिया चन्दौली कोतवाली क्षेत्र के ढ़ोडापुर खालसा (दिरेहू)गांव की खुशबू उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी मदन की बीती रात सर्प के काटने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रात में खुशबू घर में तख्ते पर सोईं हुई थी,किसी तरह उनके तकिये के नीचे आधी रात को सांप(करैत)घूस गया और उनके कान के नीचे काट लिया।घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों द्वारा उन्हें दवा और दुआ के लिए प्रयास किया गया लेकिन जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया से हालत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी के लिए रेफर करने बाद सिकन्दरपुर जाते-जाते उनका निधन हो गया!घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस सम्बन्ध में परिजनों और गांव के लोगों ने सरकार से अहेतुक सहायता राशि दिलाने की गुहार लगाई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad