सामूहिक विवाह संपन्न, 60 जोड़ों को मिली शासन की सौगात - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2026

सामूहिक विवाह संपन्न, 60 जोड़ों को मिली शासन की सौगात

चन्दौली शासन की कल्याणकारी नीतियों एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार 28 नवम्बर को जनपद चन्दौली के विकास खण्ड परिसर-सदर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 60 जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न कराया गया।शासन की मंशा के अनुरूप निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को गरिमामय रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में विकास खण्ड नियामताबाद के 11 जोड़े, पं० दीन दयाल उपाध्याय नगर के 03 जोड़े तथा विकास खण्ड सदर, चन्दौली के 46 जोड़े शामिल हुए। विवाह संपन्न होने के पश्चात सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल क्रियान्वयन में शासन के दिशा-निर्देशों के साथ-साथ जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में विधायक रमेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा विकास खण्ड एवं समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad