चकिया चन्दौली क्षेत्र के कौड़िहार गांव में स्मृति शेष शशिकांत सिंह यादव (उ०प्र०पु०)की पुण्यतिथि पर आने वाले समय में कड़ाके की पड़ने वाली ठंड को देखते हुए गांव के जरूरतमंदों के बीच सैकड़ों कम्बल और मिष्ठान वितरित किए गए।बता दें कि हर वर्ष शशिकांत यादव की पुण्यतिथि पर परिजनों और शुभचिंतकों द्वारा उनके आवास पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंदों के बीच कम्बलों का वितरण होता है।इसी क्रम में 28 नवम्बर को उनकी पुण्यतिथि पर उनके घर मौजूद कई गांवों के सगे सम्बन्धी और रिस्तेदारों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। परिजनों ने वहां मौजूद शुभचिंतकों और रिस्तेदारों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया।इस मौके पर सपा नेता दशरथ सोनकर,महेन्द्र राव तथा लालचंद यादव (एड०) राम सिंह यादव, दूधनाथ यादव,शंकर दादा,जगनारारायण यादव (मोछू) रजवंत यादव,संतोष यादव,भरत यादव (प्रधान), रामप्रसाद यादव (प्रधान)कमलेश यादव (प्रधान),बलबन्त यादव (मूसाखांड़) घनश्याम यादव, विजयकांत यादव (लकडू),तेजबली यादव,दिलीप,लवकुश सिंह यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment