पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का चांदी का मुकुट पहना कर हुआ भव्य स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2026

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का चांदी का मुकुट पहना कर हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से रोहनिया में बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा ने बड़ा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सागरपुर स्थित स्व. महेंद्र चंदेल के घर पहुंचे, जहां उनके स्वजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां से उनका काफिला भदोही के लिए रवाना हुआ।

भदोही से वापसी के बाद शाम सात बजे वह अनंत हॉस्पिटल की तरफ से आयोजित रामचरितमानस के अखंड पाठ में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। यहां निदेशक डॉ. आलोक शर्मा, उनके पिता एवं भाजपा नेता अनंत देव शर्मा तथा परिवार के सदस्यों की तरफ से चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया जाएगा।

इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर कथाओं में आना-जाना रहता है। जो रामकथा, भागवत कथा, राम मंदिर और रामसेतु पर गलत टिप्पणी देगा, उसका खुद नुकसान होगा। महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि तीर धनुष पर चढ़ गया है, उसका परिणाम जल्द आएगा। महिलाओं को बराबरी का हक देने का समय आया है। महिला आरक्षण का जो विरोध करेगा, उसके गले की फांस बनेगा। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यह बिल पास होकर रहेगा। जिसको पक्ष में आना हो आए या विपक्ष में रहे, लेकिन बिल पास होकर रहेगा।

उन्होंने कहा कि रामकथा सुनने से फायदा नहीं होगा,राम जैसे आचरण से फायदा होगा।राम ने दलित, वंचित और कमजोर को जोड़ने का काम किया। गठबंधन बेमेल है। राम ने सर्व समाज को जोड़ने का काम किया था।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad