रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। दीपावली त्योहार के अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा एवं सुसुवाही के पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू ने अपने वार्ड के संगीता नामक एक महिला तथा बिंदु प्रसाद नामक पुरुष सफाई कर्मी का पांव धोकर आरती उतारी और उपहार के रूप में मिष्ठान तथा प्रोत्साहन राशि दी। सुरेश पटेल गुड्डू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का सम्मान करने पर ही देश महान तथा विश्व गुरु बनेगा। उसी तर्ज पर हमने भी सफाई कर्मी का पांव धोकर एवं आरती उतार कर समाज में एक संदेश दिया।इस अवसर पर कन्हैयालाल, अजीत सिंह, राजेश पटेल, अजीत यादव ,बबलू पटेल, शिव कुमार ,संतोष पाल, किशन सिंह, रामदुलार, चिंता, शीला इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment