रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। दीपावली त्योहार के अवसर पर थानाध्यक्ष राजातालाब जितेंद्र कुमार तथा चौकी इंचार्ज कस्बा राजातालाब राजेश मौर्य ने थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित बनवासी बस्ती में लोगों को मिठाई व मोमबत्ती भेंट किया तथा थाना प्रभारी के निर्देशन में चौकी इंचार्ज जख्खिनी अविनाश सिंह, चौकी इंचार्ज मातलदेई सुनील कुमार,उप निरीक्षक चंदन कुमार, उप निरीक्षक हरिनारायण शुक्ला द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गरीबों में मिठाई व मोमबत्ती भेंट की तथा सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

No comments:
Post a Comment