गांव की माटी की सुगंध को प्रेरणादाई बनाने का कार्य किया कवि धूमिल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 9, 2026

गांव की माटी की सुगंध को प्रेरणादाई बनाने का कार्य किया कवि धूमिल

 
हिंदी के जनकवि धूमिल की मनायी गयी 90 वीं जयंती

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी सेवापुरी। हिंदी के जनकवि धूमिल की 90वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को उनके पैतृक गांव खेवली में साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों और साहित्यकारों ने धूमिल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जनसरोकारों का सजग प्रहरी बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कवि एवं गजलकार शिव कुमार पराग ने कहा कि धूमिल लोकतंत्र के बदलते समय के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से एक नए लोकतंत्र की तलाश करते हुए आम जनमानस की आवाज को अभिव्यक्ति दी। धूमिल हिंदी के ऐसे पहले कवियों में रहे, जिन्होंने अपने नए काव्य मुहावरे गढ़े। हिंदी साहित्य में कबीर, निराला, मुक्तिबोध और धूमिल को एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि धूमिल की कविताओं में समय के अनुसार तेवर के साथ प्रेम भरी गुर्राहट भी देखने को मिलती है। जनकवि धूमिल के संपूर्ण व्यक्तित्व का मूलाधार उनके गांव खेवली की मिट्टी है। पांडेयपुर और खेवली एक ही पन्ने के दो पृष्ठ हैं। इन्हीं दोनों पृष्ठों पर धूमिल का संपूर्ण साहित्य खड़ा होकर तत्कालीन संसद से सवाल पूछता है। उनकी कविता में रोटी और संसद के मौन रहने का सवाल आज भी प्रासंगिक है। मुख्य वक्ता आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि धूमिल की कविताएं समसामयिक व्यवस्था पर गहरा प्रहार करती हैं। वह व्यवस्था की नींव हिला देना चाहते थे। उनकी कविताओं में आदमी के खिलाफ आदमी के षड्यंत्र को बेबाकी से उजागर किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर त्रिपाठी ने किया, जबकि संचालन रत्न शंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर कई विद्वान कवि एवं गजलकार उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad