खेत बचाओ अभियान में किसानों को मिला मिट्टी बचाने का संदेश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2026

खेत बचाओ अभियान में किसानों को मिला मिट्टी बचाने का संदेश

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत रामना और बच्छांव गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, रासायनिक खाद पर अधिक निर्भरता कम करना और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में बताया गया कि रासायनिक खाद का असंतुलित और अधिक प्रयोग मिट्टी की उर्वरता को नुकसान पहुंचाता है। इससे बचने के लिए संतुलित पोषण प्रबंधन जरूरी है। किसानों को गोबर की खाद, कंपोस्ट और जैव खाद के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। मिट्टी जांच के आधार पर ही खाद देने पर जोर दिया गया।मृदा स्वास्थ्य पत्रक के माध्यम से मिट्टी में पोषक तत्वों की स्थिति का पता चलता है, जिससे लागत घटती है और मिट्टी लंबे समय तक उपजाऊ रहती है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉक्टर इंदिवार प्रसाद और डॉक्टर धनंजय होंगल ने वैज्ञानिक खेती और मिट्टी प्रबंधन का मार्गदर्शन दिया। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के प्रतिनिधियों ने सहायता का भरोसा दिया। निर्यात विकास प्राधिकरण की ओर से शुभम राय ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और निर्यात के अवसर बताए। रामना में 80 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 68 पुरुष और 12 महिला किसान शामिल रहीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad