प्रदेशव्यापी रोजगार एवं भागीदारी यात्रा का राजातालाब में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जोरदार स्वागत
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। अपना दल कमेरावादी के तत्वावधान में शनिवार को प्रदेशव्यापी रोजगार एवं भागीदारी यात्रा शीर्ष नेता व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के नेतृत्व में यात्रा शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे राजातालाब सब्जी मंडी के पास पहुंची, जहां से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित मोटरसाइकिल यात्रा में सिराथू विधायक डॉ.पल्लवी पटेल शामिल हुई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यात्रा सेवापुरी और पिंडरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मड़ियाहूं, जौनपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा का नेतृत्व स्वयं मोटरसाइकिल चलाते हुए डॉ पल्लवी पटेल ने किया। इस दौरान हुई सभा में अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि रोजगार का सवाल देश और प्रदेश का सबसे बड़ा सवाल है, वर्तमान सरकार 2 करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष देने के जुमले के साथ सरकार में आई थी। लेकिन इसके ठीक विपरीत सरकार की गलत नीतियों के कारण रोजगार के अवसरों में काफी कमी आई है। उत्तर प्रदेश में 6 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं, सरकारी पदों की संख्या को और भी कम किया रहा है। ठेकेदारी आउटसोर्सिंग प्रथा को बढ़ावा देकर प्रतिभावान युवाओं का शोषण किया जा रहा है। और सत्ताधारी पार्टी बुनियादी सवालों से हटके फिर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के नाम पर जीतना चाहती है। लेकिन अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव "रोजगार नहीं तो सरकार नहीं" के आधार पर लड़ा जाएगा।बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रोजगार एवं भागीदारी यात्रा को गुरुवार को सारनाथ से रवाना किया था। यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होते हुए लखनऊ जाएगी। 8 दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर रोजगार एवं भागीदारी के लिए विधानसभा घेराव होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, राजेश प्रधान, रामशिला पटेल, रामलाल पटेल, उमेश मौर्य, सुरजीत सिंह, जितेंद्र मौर्य, रूबी सिंह, बलराम यादव, संजय पटेल, पंकज सेठ, राजा हाशमी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment