बलिया दीपावली के पावन पर्व पर जिलाधिकारी आवास मिट्टी के बने हुए दीपों से जगमगायेगा।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने खुद चलकर बांसडीहरोड़ क्षेत्र के हरपुर गांव जाकर एक दिए बनाने वाले को पर्याप्त दिए का आर्डर दिया है।जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व के लिए लोगों से अपील की है की पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए दीवाली मनाने का यही सही तरीका है।जिलाधिकारी के इस अनोखी पहल से लोग प्रभावित हुए है।उन्होंने कहा कि मिट्टी के कलाकारों कि इससे हौंसला भी बढ़ेगा और उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी तथा पर्यावरण का संतुलन भी बना रहेगा।बताया जाता है कि उन्होंने इस दौरान मिट्टी खिलौने व बर्तन बनाये जाने की कला को काफी देर तक देखा।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment