फर्जी अध्यापक बर्खास्त, वेतन आहरण पर रोक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2020

फर्जी अध्यापक बर्खास्त, वेतन आहरण पर रोक

 

बाराबंकी जिले में दूसरे की डिग्री पर नौकरी कर रहे एक प्रधानाध्यापक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि यह शिक्षक 2011 से फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा था। बताया जाता है कि पूरेडलई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नैपूरा में इस अध्यापक की नियुक्ति 2011 में हुई थी वर्तमान में इसी ब्लॉक की कमियार में यह  प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत था, जांच के दौरान हाई स्कूल के अंकपत्र में उल्लेखित विद्यालय के एसआर पंजिका में अंकित पते पर जाकर सत्यापन किया गया तो पता चला कि सूरज कुमार उपाध्याय के हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र में महाराजगंज जिले के डीएवी इंटर कॉलेज धुधली अंकित है, एसटीएफ की टीम जब शिक्षक के घर पहुंची तो वहां उनके पिता ने टीम को सूरज के कमियार में तैनात होने की बात पर इंकार कर गये उन्होने बताया कि उनके पुत्र सूरज कुमार उपाध्याय धुधली ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरखी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।इससे कमियर बाराबंकी में कार्यरत सूरज सूरज कुमार उपाध्याय के फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने की पुष्टी हुई।बताया गया कि बीएसए आफिस में चली घंटों पूछताछ के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया और वेतन आहरण पर रोग लगा दी गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad