श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी व नगर अध्यक्ष फैयाज अंसारी मनोनीत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 16, 2020

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी व नगर अध्यक्ष फैयाज अंसारी मनोनीत

            

चन्दौली डीडीयू नगर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक आवश्क बैठक मंगलवार को अपराहन दो बजे स्थानीय ला.ब.शा. कटरा स्थित कैप कार्यालय मेें आहुत की गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष करुणापति तिवारी के निर्देशानुसार नये सत्र के लिए जिलाध्यक्ष, व  नगर अध्यक्ष का चयन किया गया। जिसमें कमलेश तिवारी का नाम जिलाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से चुना गया, जिनका वहाॅ उपस्थित सभी पदाधिकारियो ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। वही दूसरी ओर नगर अध्यक्ष के लिए फैयाज अंसारी को मनोनीत किया गया। जिनका सभी लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि 25 दिसम्बर तक जिले के सभी इकाई का गठन कर दिया जाएगा। संगठन पत्रकारों के हित के लिए कार्य करेगा और पत्रकारों के उपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ डट कर सामना करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 25 दिसम्बर को होगी। बैठक में मुख्य रुप से अंजनी नन्दन तिवारी उर्फ राजन, हनुमान केशरी, रमेश यादव, निजा़म बाबू, कृष्णमोहन गुप्ता, मो0 राशिद, दीपक कुमार, तेजस दूबे, गुरुचरण सिंह चैहान, विजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता करुणापति तिवारी व संचालन कृष्णकान्त गुप्ता ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad