गरीब असहाय महिलाओं व पुरुषों को किया कंबल वितरण
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- नगर पंचायत गंगापुर में रविवार को विधायक निधि योजना वर्ष 2020-21 के अंतर्गत देवचंद हरिजन के घर से राम जानकी मंदिर तक 10.2 लाख रुपए की लागत से बनी 200 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया।इसके अलावा कड़ाके की ठंड को देखते हुए गंगापुर नगर पंचायत के सैकड़ों असहाय गरीब महिलाओं तथा पुरुषों को रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से
कंबल वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, इ ओ नगर पंचायत गंगापुर,जयप्रकाश गुप्ता,कुबेर गुप्ता,बिहारी लाल गुप्ता,जयशंकर सिंह, अनिल पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment