चन्दौली जिले में गठित कृषि उत्पादकता संगठनों को सक्रिय किया जाय तथा ज्यादा से ज्यादा नए कृषि उत्पादकता संगठनों का पंजीकरण कराकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें जोड़ा जाय। यह निर्देश जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषक उत्पादक संगठन ( एफ०पी०ओ०)की बैठक में दी गई। जिसमें जनपद में नवनिर्मित कृषक उत्पादन संगठन एवं एफ0 पी0 ओ0 समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया । जिलाधिकारी ने कृषक उत्पादक संगठनों से उनकी कार्यप्रणाली एवं वित्तीय व्यवस्था के विषय में जानकारी ली। तथा जनपद चन्दौली में जैविक मार्ट खोलने हेतु विशेष प्रयास एवं कृषक उत्पादक संगठनों से जैविक खेती पर ध्यान केन्द्रित करते हुए उत्पादन तथा बाजार के विषय में सम्भावना तलाशने की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि एफपीओ यानी कि कृषि उत्पादकता संगठन एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत ऐसे किसानों का एक समूह बनाया जाता है जो कृषि उत्पादक कार्यों में लगे होते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया आगामी वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विकास खण्ड में कम से कम एक कृषक उत्पादक संगठन ( एफ0 पी0 ओ0) का निर्माण कराया जायेगा । बैठक में भाग लेने वाले एफ0 पी0 ओ0 के निदेशक द्वारा बताया गया कि संगठन के सदस्य विभिन्न क्षेत्र जैसे- मछली पालन, सब्जी उत्पादन, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में कार्य कर रहे है । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एस पी पाण्डेय एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment