एक कुन्तल चार किलोग्राम गांंजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 11, 2021

एक कुन्तल चार किलोग्राम गांंजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

                         

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनियां उ0नि0 सचिन कुमार चौकी प्रभारी मातलदेई मय हमराह के साथ जमुआ रेलवे क्रासिंग तिराहा राजातालाब के पास मौजूद थे कि जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पकडकर भिखारीपुर की तरफ से राजातालाब जमुआ रेलवे क्रासिंग तिराहा की तरफ एक व्यक्ति एक बोरी पीठ पर लादे कोई अवैध सामाग्री लेकर आ रहा है, यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना पर विश्वास कर उक्त स्थान से मुखबिर की निशानदेही पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम  सोनू यादव उर्फ छोटू  पुत्र शिव नारायण यादव  निवासी गाज इकरा (कुडवाँ) थाना-सादात जनपद गाजीपुर उम्र 21वर्ष बताया। पकड़े गये व्यक्ति द्वारा बताया गया कि मेरे एक रिश्तेदार जिनका नाम ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र स्व0 किशोरी यादव निवासी महगांव थाना रोहनियां उनके साथी अशोक जासवाल है जो भांग व्यापारी है व गांजे का भी व्यापार करते है उनके साथ उनका लड़का शनि जायसवाल भी है। आज गांजा सप्लाई करने हेतु रेलवे लाइन के उस पार मौजूद है, जिन्हें मैं पकड़वा सकता हूँ। अभियुक्त सोनू यादव उपरोक्त के निशानदेही पर उक्त स्थान पहुंच कर वहां खड़े तीन व्यक्तियों  को पकड़ने का प्रयास किया गया जिसपर वहां खड़े दो व्यक्ति भाग गये व एक व्यक्ति पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम ओम प्रकाश यादव पुत्र किशोरी यादव निवासी महगाँव थाना रोहनियां जनपद वाराणसी उम्र 28 वर्ष बताया। जिसके कब्जे से गांजा लगभग एक कुन्तल चार किलोग्राम बरामद हुआ है। अभियुक्त सोनू यादव उर्फ छोटू व ओम प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad