चकिया चन्दौली स्थानीय थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिकार गंज क्षेत्र स्थित रविदास मंदिर के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह व उनके द्वारा गठित टीम ने यह सफलता पाई है। पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों को थाने लाने के बाद मुकदमा अपराध संख्या 71/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मुकदमा अपराध संख्या 72/20 21 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अगली कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम राजू शर्मा निवासी पचगड़ा थाना अदलहाट व यश कुमार कनौजिया निवासी पचगड़ा थाना अदलहट जिला मिर्जापुर बताया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला, उप निरीक्षक संतोष कुमार, उप निरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार चौधरी तथा कांस्टेबल मुकेश कुमार शामिल रहे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment