एएसपी एवं सीओ के नेतृत्व में जंगलों में हुई काम्बिंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 31, 2021

एएसपी एवं सीओ के नेतृत्व में जंगलों में हुई काम्बिंग

                  

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली  नक्सलियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु  पुलिस, पीएसी बल के जवान लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन और कांबिंग कर रहे हैं।यहां के जंगलों में सोमवार को एएसपी के साथ सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता के अलावा नक्सल थानों की पुलिस बल ने सर्च ऑपरेशन और कांबिंग किया। थाना क्षेत्र के लौवारी कला, लतमरवा, लौवारी खुर्द, सूइया पहाड़ी, दिल बगरा पहाड़ी समेत अन्य जंगलों में पुलिस, पीएसी बल के जवानों ने सघन कांबिंग किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने राहगीरों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा पुलिस अधिकारियों को नक्सली  संचरण पर प्रभावी रोकथाम करने तथा जंगलों में बसे वनवासियों से समन्वय स्थापित करने के साथ ही सुरक्षा की भावना बनाए रखने को कहा है। अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से पुलिस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन कांबिंग कर रही है।  एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि नक्सल क्षेत्रों में मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad