फाइल फोटो
लखनऊ यूपी सरकार में मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना संक्रमण से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।वह कई सप्ताह से बीमार थे, जिनका इलाज चल रहा था।उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।बताया गया कि विजय कश्यप भाजपा में पिछड़ा वर्ग के बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते थे।वे जमीन से जुड़े नेता थे सदा जनहित के कार्य में समर्पित रहते थे।सीएम योगी ने उन्हें 21 अगस्त 2019 को अपने मंत्रिमंडल के विस्तार में राजस्व राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया था।वह मुख्यमंत्री कार्यालय से संबद्ध राज्यमंत्री भी थे।प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)कपिलदेव अग्रवाल ने मेदांता अस्पताल से बात करने के बाद उनके निधन की पुष्टि की।

No comments:
Post a Comment